Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जी-20 के अध्यक्षीय काल में भारत ने नया इतिहास रचा : दीप्ति किरण माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक की दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आपका विधायक आपके साथ अभियान के अंतर्गत प्रताप मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ परिसंवाद किया। केलवा के अंबा माता मंदिर परिसर में आयोजित सम्मेलन में प्रताप मंडल के 3 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। इस परिसंवाद की मुख्य विशेषता सामान्य कार्यकर्ताओं को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर देना रही। अपने संबोधन में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विगत 5 वर्षों में राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की भावना के बाद भी विकास की गाड़ी को रुकने नहीं दिया गया। वैसे भी राजस्थान में विकास के सारे काम भारत सरकार की योजनाओं में हो रहे हैं।

विधायक दिप्ती माहेश्वरी ने बताया कि सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व से देश की दिशा एवं दशा दोनों बदल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विगत 9 वर्षों का शासन काल इस बात का साक्षी है। भारत के चंद्रयान अभियान की ऐतिहासिक सफलता से संसार भर में हमारी प्रतिष्ठा बढ़ी है। जी-20 की अध्यक्षता करते हुए भारत ने विश्व को शांति और विकास की नई दिशा दिखाई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं की पहली पंक्ति में खड़े हैं। विगत नौ वर्षों में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के जंगल राज को जड़ से उखाड़ने का आह्वान करते हुए घर-घर संपर्क बढ़ाने का अनुरोध किया। विधानसभा के प्रत्येक बूथ से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए हमें अभी से जुट जाना है। परिवर्तन संकल्प यात्रा राजस्थान को कांग्रेस के भ्रष्ट कुशल से मुक्ति दिलाने का अनुष्ठान है। राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता गण पूरे मन से प्रयास करें।

आयोजन में जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, प्रधान अरविंद सिंह , उप जिला प्रमुख सोहनी देवी, पदम श्री श्याम सुंदर पालीवाल, विधानसभा संयोजक सत्यनारायण पूर्बिया, सत्यनारायण माहेश्वरी, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, सुभाष पालीवाल, संपत नाथ चौहान, उदयलाल अहीर, पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, महेंद्र टेलर, पर्वत सिंह आशिया, पूर्व चेयरमैन सुरेश पालीवाल, जिला मंत्री नानालाल सिंघल मंडल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जवाहरलाल जाट, महामंत्री महेंद्र कोठारी एपेक्स, प्रकाश पालीवाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल भील, सरपंच हिम्मत सिंह चौहान, पूर्व सरपंच देवीलाल सिंधल,, शक्ति केंद्र संयोजक रमेश देवड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत, बूथ अध्यक्ष भगवान लाल रेगर, शांतिलाल सरगरा, नानालाल सांखला, रमेश बोराणा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत