Flipkart की SASA LELE सेल इस बार स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए एक जबरदस्त सौगात लेकर आई है। Samsung के फ्लैगशिप-लेवल फोन Galaxy S24 FE पर मिल रही भारी छूट ने ग्राहकों को हैरान कर दिया है। जो फोन ₹60,000 में लॉन्च हुआ था, अब ₹25,000 सस्ते यानी सिर्फ ₹34,999 में मिल रहा है।
डील की डिटेल्स
Samsung Galaxy S24 FE को Flipkart पर दो वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है:
8GB + 128GB वेरिएंट: ₹34,999
8GB + 256GB वेरिएंट: ₹40,999
इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से फुल स्वाइप ट्रांजेक्शन करने पर ग्राहकों को 5% का फ्लैट कैशबैक भी मिलेगा। ध्यान रहे कि यह कैशबैक EMI ट्रांजेक्शन पर लागू नहीं होगा।
Flipkart SASA LELE Sale कब तक?
यह सेल 8 मई की मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। यानी एक सीमित समय में यह मौका ग्राहकों के हाथ से निकल सकता है।
Samsung Galaxy S24 FE की खासियतें
डिस्प्ले: 6.7-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: Samsung Exynos 2400e
कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS के साथ), 8MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम), 12MP अल्ट्रा-वाइड, 10MP सेल्फी कैमरा बैटरी: 4700mAh, 25W फास्ट चार्जिंग
अन्य फीचर्स: IP68 रेटिंग, Galaxy AI फीचर्स जैसे ‘Circle to Search’ और ‘Live Translate’
