Search
Close this search box.

स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

कोटा 26 सितम्बर। स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण कर योजनाएं आमजन को समर्पित की।

स्वायत्त शासन मंत्री ने मंगलवार को श्रीपुरा न्यास द्वारा नवनिर्मित पार्किंग का लोकार्पण किया। इसके पश्चात से सब्जी मंडी बजाज खाना तक नवनिर्मित नई सड़क, गुमानपुरा इन्दिरा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। किशोरपुरा गेट से इन्दिरा गांधी तिराहा तक नहर के सहारे सड़क निर्माण के कार्यांे का लोकार्पण किया। स्वायत्त शासन मंत्री ने कॉमर्स कॉलेज रोड़ से राजीव गांधी नगर तक लिंक रोड़ एवं जल शोधन संयंत्र (50 (एमएलडी) श्रीनाथपुरम लोकार्पण भी किया।

शहर को समर्पित किये विकास कार्य-
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने मंगलवार को श्रीपुरा विकास भवन में आयोजित लोकार्पण समारोह में नवनिर्मित पार्किंग व्यापारियों एवं जनता को समर्पित की। नगर विकास न्यास के सचिव मानसिंह मीणा ने बताया कि इस पार्किंग में 250 दोपहिया वाहनों की जा सकेंगी। इस कार्य पर 3 करोड़ रूपये व्यय किये गये। उन्होंनंे बताया कि इस पार्किंग के निर्माण होने से सब्जीमंडी, इंदिरा मार्केट सहित आसपास के दुकानदारों को अपने वाहनों की पार्किंग की बेहतर सुविधा मिलेगी और अनावश्यक लगने वाले जाम से भी निजात मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री ने सब्जीमंडी से बजाज खाना नई सड़क के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में स्थानीय व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने स्वायत्त शासन मंत्री का आभार प्रकट किया।

इंदिरा गांधी विशाल प्रतिमा का अनावरण- स्वायत्त शासन मंत्री ने मंगलवार गुमानपुरा में नवनिर्मित इन्दिरा गांधी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। न्यास सचिव मानसिंह मीणा ने बताया कि गन मेटल से 11 मीटर ऊंची प्रतिमा विकसित की गई। जिस पर 3 करोड़ रूपये व्यय किये गये हैं। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात देश की महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सिद्धांत और कार्य शैली को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता हैं। मंत्री धारीवाल ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा का वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश विजयवर्गीय से करवाया अनावरण कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि कोटा शहर वासियों के लिए मंगलवार का दिन सौगातों भरा रहा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को एक के बाद एक 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है।

उन्होंने श्रीपुरा में 250 दुपहिया वाहन की क्षमता वाला नवनिर्मित पार्किंग स्टैंड का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने बतया कि 3 करोड रुपए की लागत से यह पार्किंग स्टैंड का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस पार्किंग के निर्माण होने से सब्जी मंडी, इंदिरा मार्केट, बजाज खाना सहित आसपास के दुकानदारों अपने दुपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। इस पार्किंग का निर्माण होने से व्यापारियों स्वायत्त शासन मंत्री का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात स्वायत्त शासन मंत्री सब्जीमंडी से बजाज खाना तक 1 करोड़ की लागत से बनी नई सड़क का लोकार्पण किया। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का माला पहनकर स्वागत किया।

मंत्री शांति धारीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांधीवादी विचारक नरेश विजयवर्गीय से करवाया। इस अवसर नरेश विजयवर्गीय ने कोटा में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में गरीबी हटाओ का नारा देकर जो 20 सूत्री कार्यक्रम शुरू किया था उसकी दुनिया भर में सराहना की गई थी। उन्होंने कहा कि युवा पीढी को उनके सिद्धांत और उनकी कार्यशैली को अपने जीवन में आत्मसात करने का आव्हान किया। भारत रत्न इंदिरा गांधी को देश हमेशा याद रखेगा।

विभिन्न लोकार्पण कार्यक्रमों में बीसूका जिला उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी,कोटा उत्तर महापौर मंजू मेहरा, उपमहापौर सोनू कुरैशी, अमित धारीवाल, शिवकान्त नन्दवाना, यूआईटी विशेषाधिकारी आर डी मीना, यूआईटी सचिव मानसिंह मीणा, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा सहित व्यापार संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत