Search
Close this search box.

अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा का स्वागत कर दी शुभकामनाएं, जनप्रतिनिधियों और सभी अखाड़ो के उस्तादों का किया स्वागत, सम्मान

कोटा, 28 सितंबर। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व के मौके पर आयोजित हुई भव्य शोभायात्रा यात्रा में श्रद्धा ,भक्ति ,उत्साह के माहौल में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर के नेतृत्व में सुरजपोल राजपूत छात्रावास के नजदीक विशाल मंच बनाकर शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भटनागर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत सम्मान में शहर के सभी अखाड़ों के उस्तादों का मंच पर सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शोभायात्रा में पहुचेंगे वाले जनप्रतिनिधियों का भी स्वागत सम्मान किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत के साथ टीम के सदस्यों में भी गजब का उत्साह दिखा, बारी बारी से जुलूस मार्ग में अखाड़ो के हैरतअंगेज करतब दिखाते आये युवक युवतियों का स्वागत सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अनिता वाघेल,सुनीता सामरिया, वर्षित विजय,राजेश शर्मा राजकुमार सैन,मेघा, दिव्या, हिमांशु, मोहित, शर्मिला सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत