
प्रथम पोस्टर का विमोचन अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक
राजसमन्द। 7 फरवरी। 6 फरवरी को वयम मल्टीमीडिया एवं साउंड ऑफ लाइफ मल्टीमीडिया द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय कलाकारों के अभिनय से सजी महिला हिंसा एवं सामाजिक समस्याओं पर आधारित वेब फिल्म बंजर के प्रथम पोस्टर का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक द्वारा किया गया।
पुलिस महिला हिंसा एवं सामाजिक समस्याओं पर आधारित वेब फिल्म बंजर के पोस्टर का विमोचन ममता गुप्ता5 ने इस अवसर पर कहा कि राजसमंद जैसे छोटे शहरों में भी फिल्म निर्माण एवं अभिनय के प्रति युवाओं का झुकाव सराहनीय है एवं कला के क्षेत्र में अप्रतिम है ।
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक ने कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा एवं सामाजिक समस्याओं के लेकर युवा कलाकारों द्वारा फिल्म निर्माण सामाजिक जागरूकता के लिए अच्छा संदेश है।
फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए युवा अवॉर्डी प्रेम शंकर भट्ट ने बताया फिल्म की कहानी दो महिलाओं पर आधारित है जो कि परिवार एवं समाज में बांझपन एवं पारिवारिक प्रताड़नाओं को सहती है मुख्य कलाकारों में मंजुला भटनागर, रमेश चंदेल, सूर्या पांचाल, पंकज कुमारी , , डॉ. जगदीश जीनगर, पवन भटनागर, फतह सिंह राव, कुमार दिनेश, मयंक बागोरा, गुलाबी देवी सहित कई स्थानीय प्रतिभाओं ने अभिनय किया है फिल्मांकन शाहिद शाह, दिनेश यादव, कला निर्देशन महेंद्र कुमावत, संगीत चैतन्य भट्ट, सहायक निर्देशक कुमार दिनेश, सुनील दरनाल, निर्माण कार्यकारी प्रेम शंकर भट्ट, गीता देवी विशेष सहयोग रोहित पालीवाल, मीनाक्षी पालीवाल, योगेश कुमावत, रूपेश पालीवाल, सुरेश भाट, काव्या मेघवाल, राजश्री शर्मा, संतोष अग्रवाल। कहानी एवं निर्देशन मनोज पोरवाड़ ।








