
राजसमंद । 20 फरवरी। राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ सीपी जोशी ने आज राजसमंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से भेंट की।
उन्होंने राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेलमगरा उपखंड के पछमता गाँव पहुँचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. श्री भेरूलाल जी जाट (नेता बा) के निधन पर परिजनों को ढांढस बंधाया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. जोशी ने कहा कि स्व. भेरूलाल जी का संगठन के प्रति समर्पण एवं समाजसेवा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
तत्पश्चात उन्होंने नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेलमगरा क्षेत्र के महेंदुरिया गाँव पहुँचकर स्व. श्री सोहनलाल जी दाधीच के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: PRADEEP SOLANKI
Post Views: 18








