राजसमंद मुख्यालय पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस की किल्लत का विरोध,

प्रधानमंत्री का पुतला फूँककर महामहिम के नाम सोपे ज्ञापन,

कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी पहुंचे कलेक्टर परिसर

राजसमन्द। 13 मार्च। देश में लगातार बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस की कीमत से परेशान आमजन की आवाज उठाते हुए आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और सभी सहयोगी संगठनों के लोगों ने कलेक्टर परिसर के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भूख और जमकर नारेबाजी की। करीब 1 घंटे प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सोपा। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को कई आशाएं थीं लेकिन वह विदेशी नीति के सामने सरेंडर होकर देश की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज राजसमंद में यह प्रदर्शन किया गया है और अभी भी सरकार अगर जन विरोधी नीतियों से दूर नहीं जाती तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment