सीए फाउण्डेशन परीक्षाओं में सेंट पॉल्स का दबदबा कायम

 

राजसमंद। 15 मार्च।  जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने हाल ही में हुई सीए फाउंडेशन की विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि जनवरी 2026 में हुई सीए इन्टर की परीक्षा में प्रिन्स जैन ने प्रथम प्रयास में ही दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहराया। अक्षिता कोठारी ने सीएमए के गुप-2 एवं हार्दिक सामरा ने सीए, सीएस और सीएमए तीनों की फाउण्डेशन परीक्षाएँ उत्तीर्ण कर अपना लोहा मनवाया।

वर्तमान सत्र में विद्यालय के पूर्व छात्र दिव्यांशु हींगड ने सीए फाइनल परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया था। अन्य पूर्व विद्यार्थी श्रेयांश चोरड़िया , वात्सल्य बडोला, मोहम्मद सामी, पर्ल बंग, राधिका होलानी, केतन बापना, विशाल धाकड, गर्व चपलोत , जैनिल लोढ़ा, कुमकुम जैन , यश खंडेलवाल, मुद्रिका लखारा आदि भी सीए फाइनल की तैयारी कर रहे हैं। निमिषा पगारीया, हरविश पोखरना, देवेन्द्र सिंह, साहित्य चतुर्वेदी, तनिष्क लोढ़ा सीए इंटरमीडिएट एवं नीव डांगी, जयदेव प्रताप सिंह , नयन साहू व रिया जैन सीएस इन्टरमीडिएट की तैयारी कर रहे हैं।

सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय से प्राप्त मजबूत शैक्षणिक नींव एवं वाणिज्य संकाय के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विगत कुछ वर्षों से सेंट पॉल्स स्कूल ने विज्ञान व वाणिज्य संकाय के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले भर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

विद्यालय प्रबंधन और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment