
(नाथद्वारा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई)
राजसमंद। 15 मार्च। नाथद्वारा थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक सहित 25 लाख के माल को भी जप्त किया है। नाथद्वारा ग्रामीण थाना अधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुंजोल में नाकेबंदी करवाई। इस समय एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया जिस पर काले रंग का तिरपाल ढका हुआ था। पुलिस को आशंका होने पर पुलिस ने चालक और परिचालक से जब पूछताछ की तो वह संतोष प्रति जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने ट्रक खुलवाकर माल की जांच की तो ट्रक के पिछले हिस्से में सफेद कट्टों में मिनरल पाउडर भरा हुआ मिला। जबकि आगे के भाग में अवैध शराब की पत्तियां रखी हुई थी जिनकी गणना करने पर 252 पतिया निकली। जप्त की गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। जब तक किए गए माल में 142 कार्टून ग्रीन लेबल व्हिस्की, 99 कार्टून व्हाइट वोडका और 11 कार्टून ऑल सीजन व्हिस्की के पाए गए हैं।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।








