
राजसमन्द। 23 मार्च । आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार मोलेला, भामाशाह भंवरलाल दलीचंद बोहरा व नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रशिक्षक प्रवीण सनाढ्य ने बताया कि इस शिविर में नेत्र व अन्य चिकित्सा का 151 लोगों ने लाभ लिया। जिसमें 10 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए चयनित हुए जिनका श्रीगोवर्धन राजकीय चिकित्सालय में ऑपरेशन किया जाएगा और रक्तदान शिविर में 31 जागरूक लोगों ने रक्तदान किया।

उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग मोलेला का ये 15वाँ रक्तदान व 17वाँ नेत्र चिकित्सा शिविर है।जिसमें सेवा ही परमो धर्म की भावना से लगातार ये पुनीत कार्य किया जा रहा है ।
Author: PRADEEP SOLANKI
Post Views: 42








