
कुंभलगढ़ में मधुबंती बागची की लाइव परफॉर्मेंस पर झूमे सैलानी
राजसमंद। 5 मार्च । 3 व 4 मार्च को जिले में होली का पर्व इस बार दो दिन तक लगातार धूमधाम से मनाया गया। खासकर राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रसिद्ध सिंगर मधुबंती बागची ने कैनवस होटल में लाइव परफॉर्मेंस दी, जिसने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।
कार्यक्रम में दूर-दूर से आए सैलानियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे ही मधुबंती बागची ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी, पूरा परिसर तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। पर्यटक और स्थानीय निवासी होली के रंग में सराबोर नजर आए। डीजे की धुन, रंग-गुलाल और पारंपरिक ढोल की थाप पर सभी ने जमकर नृत्य किया।
Author: PRADEEP SOLANKI
Post Views: 9








