मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता

( समिति के सदस्यों द्वारा लावारिस देहांत को दी विदाई )

राजसमन्द 12 फरवरी । मानवता आज भी जिंदा है, और इसका सबसे बड़ा प्रमाण है, राजसमंद जिले के राजनगर स्थित नंदनवन मोक्ष धाम सेवा समिति के सदस्यों ने एक बार फिर समाज के प्रति अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए 155 वे लावारिस शव का पूरे हिंदू रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गौरतलब है कि राजसमंद जिले के राजनगर में संचालित यह सेवा समिति लगातार उन लोगों का परिवार का सदस्य बनकर सहारा बन रही है। जिनके अंतिम सफर में साथ देने वाला कोई नहीं होता इसी कड़ी में समिति के सदस्य ने ढलाराम 40 वर्ष निवासी वणदार खीवाडा जिला पाली के लावारिस देहांत के बाद उन्हें सम्मानजनक विदाई दी घटना उस समय सामने आए जब कुवारिया थाना SHO रामचंद्र ने समिति के सदस्य कमलेश कोठारी , प्रहलाद वैष्णव को इस लावारिस शव की जानकारी दी सूचना मिलते ही समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरी श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार कि प्रतिक्रिया की नगर परिषद के गोपाल जमादार सहित अन्य कर्मचारियों तथा समिति के सदस्य प्रहलाद वैष्णव , कमलेश कोठारी ने मिलकर ढलाराम जी का हिंदू विधि विधान के साथ दहा संस्कार संपन्न कराया यह उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के समय में भी सेवार्थ कार्य कर रहे हैं नंदनवन मोक्ष धाम सेवा समिति अब तक 155 लावारिस शवो का अंतिम संस्कार पूर्ण निस्वार्थ भावना से कर चुकी है, दहा संस्कार से जुड़ी हर सुविधा जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं समिति का उद्देश्य सिर्फ एक मानवता की सेवा को आगे बढ़ाना है इस पवित्र कार्य के महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इस नेक कार्य में समिति ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता है ।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment