कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पसुन्द को दी 42 लाख ₹ के विकास कार्यों की सौगात

राजसमन्द 12 फरवरी। पसुन्द | क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पसुन्द पंचायत के लिए 42 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। यह बड़ी उपलब्धि पसुन्द प्रशासक अयन जोशी के सक्रिय प्रयासों और क्षेत्र की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता के परिणाम स्वरूप संभव हुई है।

सार्थक संवाद : प्रशासक अयन जोशी ने कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी से विशेष भेंट कर पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं और लंबित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की थी।

त्वरित स्वीकृति : क्षेत्र की मांग को प्राथमिकता देते हुए मंत्री खराड़ी ने तत्काल 60 लाख रुपये के बजट को मंजूरी के साथ आज यह विकास कार्य धरातल पर प्रगतिशील है ।

 विकास का नया आयाम : इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि पंचायत के बुनियादी ढांचे में भी सुधार होगा।

प्रशासक एवं ग्रामीणों ने जताया आभार –

इस अवसर पर प्रशासक अयन जोशी ने कहा कि

“यह स्वीकृत कार्य हमारी पंचायत के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेंगे। माननीय मंत्री जी द्वारा दी गई यह सौगात ग्रामवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। विकास कार्यों की इस बड़ी घोषणा पर प्रशासक अयन जोशी सहित समस्त ग्रामवासियों ने कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी का सहृदय आभार व्यक्त किया और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment