[the_ad id="102"]

पुष्पेंद्र शर्मा बने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

भरतपुर, राजस्थान 8 जून।

संवाददाता दीपचंद शर्मा

अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पद्माकर कुमार द्विवेदी ने प्रदेश सचिव राजस्थान शिवचरण शर्मा की अभिशंसा पर डॉ पुष्पेन्द्र शर्मा को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। डॉ पुष्पेन्द्र शर्मा राजस्थान सरकार में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। डॉ पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि संगठन की रीति नीति अनुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही संगठन की बैठकों में समाज सुधार के मुद्दों को रखा जाएगा। जल्द ही संगठन की पूरे प्रदेश में नियुक्तियां की जाएंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत