ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा भरतपुर
राजस्थान विश्व विद्यालय जयपुर का 33वा दीक्षांत समारोह राजस्थान इन्टर नेशनल सेंटर झालाना डूंगरी में आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा अजीत नगर भरतपुर निवासी कुमारी उदिषा डागुर पुत्री महेंद्र सिंह डागुर को स्वर्ण पदक तथा विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम चंद बैरवा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कु उदिषा डागुर ने राजस्थान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पर्यावरण विज्ञान) परीक्षा 2022में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सम्मान प्राप्त किया।
Author: Abhishek Solanki
Views: 276








