Search
Close this search box.

महाप्रबंधक ने राजभाषा सरिता पत्रिका का किया विमोचन

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 65वीं बैठक का आयोजन

प.म.रेल,कोटा 26 जून,2024

कोटा। क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर की 65वीं बैठक 26 जून 2024 को समिति अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर राजभाषा विभाग, पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय, जबलपुर की त्रैमासिक पत्रिका ‘राजभाषा सरिता’ के 49वें अंक का विमोचन श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के कर-कमलों से किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में बंदोपाध्याय ने कहा कि हमारे अधिकारी एवं कर्मचारी अपना दैनिक सरकारी कामकाज स्वेच्छा से हिंदी में करते हैं। उन्‍होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय निरीक्षणों के दौरान राजभाषा प्रयोग-प्रसार से संबंधित कार्यो को सुनिश्चित करें। मूल रूप से किए जाने कार्यों तथा सूचनापरक स्थाई बोर्ड भारत सरकार की राजभाषा नीतियों के अनुसार ही बनाए जाएं। पश्चिम मध्य रेल को रेलवे बोर्ड स्तर के दो प्रथम एवं एक द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इस पर उन्‍होंने पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से राजभाषा की पुरस्कार योजनाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने को कहा।
राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग-प्रसार के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करने का आव्‍हान किया।
उन्‍होंने आगे कहा कि पश्चिम मध्‍य रेल को रेलवे बोर्ड स्‍तर पर राजभाषा पुरस्‍कार प्राप्‍त हुए इसके लिए मैं पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले कर्मचारियों को बधाई देता हूं और राजभाषा पुरस्कार एवं प्रोत्साहन योजनाओं में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह करता हूं। उन्‍होंने राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित राजभाषा सरिता के सफल प्रकाशन खुशी जाहिर की और पत्रिका को उपयोगी बनाने में सहयोग प्रदान करने, राजभाषा विभाग द्वारा संचालित हिंदी पुस्तकालय का लाभ उठाएं को कहा।
इस बैठक में अपर महाप्रबंधक रवि शंकर सक्‍सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यालय के सभी विभाग प्रमुख, उनके प्रतिनिधि अधिकारीगण, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक व कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक उपस्थित थे। सभी ने विभागों, मंडलों तथा कारखानों में सरकारी कामकाज में हुई राजभाषा प्रगति से अध्यक्ष/महाप्रबंधक पमरे को अवगत कराया तथा रचनात्मक सुझाव दिये।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत