Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जिले में चलेगा ‘‘हरियाळो म्हारो बारा’’ महाभियान

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बारां राजस्थान

सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत 18 लाख पौधों से श्रृंगार का संकल्प
जिला कलक्टर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने बनाई महाअभियान की कार्ययोजना
बारां, 26 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा ‘‘हरियाळो म्हारो बारां’’ महाभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत बारां जिले में 18 लाख से अधिक पौधों से श्रृंगार करने का संकल्प लिया गया है। इनमें से 5 लाख से अधिक पौधे स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा लगाये जाने का संकल्प लिया गया है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने ‘‘हरियाळो म्हारो बारां’’ अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
जिला कलक्टर तोमर ने कहा की वर्तमान में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए प्रकृति का पुनः श्रृंगार करने की नितान्त आवश्यकता है ताकि आने वाली संतति के लिए उनका जीवन सुरक्षित बने और हम प्रकृति के दोषी न कहलाये। उन्होंने समस्त विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जिले में एक महोत्सव का माहौल तैयार कर, इस वृक्षारोपण महाभियान ष्हरियाळो म्हारो बारांष् की सफल क्रियान्वित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही, सभी जिलेवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़ कर पूरे मनोयोग से भाग लेने की अपील की है।
जन-जागरण रैली और पोस्टर प्रतियोगिता
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रणवीर सिंह ने बताया की इस अभियान की क्रियान्विति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई गई है। 4 जुलाई को जिले के समस्त विद्यालय तथा ब्लॉक स्तर पर जन प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन की अगुवाई में विद्यार्थियों द्वारा पृथ्वी संरक्षण तथा वृक्षारोपण की आवश्यकता को लेकर जन-जागरण रैली का आयोजन किया जाएगा। 6 जुलाई को जिले के प्रत्येक विद्यालय में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
एक पौधा धरती माँ को दान
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया की जिले के प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने हेतु 11 जुलाई को समस्त विद्यालयों में श्एक पौधा धरती माँ को दानश् शीर्षक के साथ नाटक तथा शिक्षक, विद्यार्थी तथा आमजन के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा की 13 जुलाई को शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा जन समुदाय द्वारा पौधों के लिए गड्ढे खोदने व अन्य पूर्व तैयारी के लिये सामूहिक श्रमदान किया जाएगा।
‘‘हरियाळो म्हारो बारां’’ वृक्षारोपण महोत्सव
डॉ रणवीर सिंह ने बताया की 20 जुलाई को चालो पौधा लेबा अभियान चलाकर समस्त विद्यालयों के स्टाफ, विद्यार्थियों तथा आमजन के सहयोग से विभिन्न स्त्रोतों से विद्यालयों तक पौधे लाकर सुरक्षित रखने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। तत्पश्चात, 28 जुलाई को समस्त जिले में एक साथ ‘‘हरियाळो म्हारो बारां’’ वृक्षारोपण महोत्सव के अंतर्गत जन समुदाय के सहयोग पौधारोपण किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत