जयपुर, 2 अक्टूबर 2025।
विज़न डायग्नोस्टिक सेंटर एलएलपी ने अपनी स्थापना की 11वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाई। इस अवसर पर एक विशेष रियायती स्वास्थ्य जाँच शिविर और निःशुल्क चिकित्सक परामर्श का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
शिविर में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें शामिल रहे –
डॉ. सुनील गुप्ता (पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ)
डॉ. सुभाष मिश्रा (गैस्ट्रो सर्जरी विशेषज्ञ)
डॉ. हिमांशु गुप्ता (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन)
डॉ. आशिष राणा गोयल (हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ)
डॉ. यश खटोड़ (संक्रमण रोग विशेषज्ञ)
डॉ. मीनाक्षी शर्मा (फिजियोथेरेपिस्ट एवं गोल्ड मेडलिस्ट)
डॉ. स्वाति त्यागी (दंत रोग विशेषज्ञ)
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. मणिका गुप्ता और सह-निदेशक श्री बृजपाल लोधा ने कहा कि,
“विज़न डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्देश्य हमेशा से रोगियों को आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से सटीक एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना रहा है। इस वर्षगांठ पर आयोजित शिविर की सफलता ने हमें और भी प्रोत्साहित किया है।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संस्था की सेवाओं की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।







