मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

जयपुर। मालवीय नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कालीचरण सराफ का जन्मदिन समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर चेटीचण्ड सिंधी सेवा समिति के महासचिव दिलीप पारवानी एवं उनकी टीम ने विधायक सराफ का फलों से तोल कर अभिनव सम्मान किया। साथ ही उन्हें साफा व माला पहनाकर आदरपूर्वक शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में सिंधी महापंचायत के प्रदेश महासचिव अमर लाल गुरबाणी, दिलीप, भोलाराम नावनानी, दयाल राजवानी, उषा वाधवानी, महेश शर्मा, एम.के. कार बाजार, रोहित परवानी, गोविंद राम, प्रमोद, आरिफ, अनिल रोहित, रूपचंद, गोवर्धन, मनोज, दीपक मोटवानी, ईश्वर बचानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विधायक कालीचरण सराफ को दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा एवं विकास कार्यों की सराहना की।

Leave a Comment