राजसमंद। युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणामों में राजसमंद के लोकप्रिय युवा नेता गनी भाई सिंधी को राजस्थान युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव निर्वाचित घोषित किया गया है। परिणाम सामने आते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
गनी सिंधी की इस सफलता पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर बधाई दी।
संगठन में गहरा अनुभव और मजबूत पकड़
गनी भाई सिंधी पूर्व में युवा कांग्रेस राजसमंद के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सफलता पूर्वक संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वे विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। लंबे समय से धरातल पर युवाओं की आवाज उठाने और संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का प्रतिफल उन्हें प्रदेश स्तर की इस नई जिम्मेदारी के रूप में मिला है।
युवाओं की आवाज बुलंद करने का संकल्प
प्रदेश सचिव पद पर निर्वाचित होने के बाद गनी सिंधी ने शीर्ष नेतृत्व और सभी मतदाताओं व समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे और प्रदेशभर में युवाओं के अधिकारों व मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेंगे।








