[the_ad id="102"]

भाजपा महिला मोर्चा बूंदी की उपाध्यक्ष आशीष वर्मा को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ी जिम्मेदारी

बूंदी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बून्दी की जिला उपाध्यक्ष आशीष वर्मा को पार्टी नेतृत्व द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बून्दी जिले के लिए गौरव का विषय है कि जिले की सक्रिय महिला नेत्री को राष्ट्रीय स्तर के चुनावी अभियान में योगदान देने का अवसर मिला है।

दिल्ली व हरियाणा विधानसभा चुनावों में महिला मोर्चा के उल्लेखनीय कार्यों और संगठनात्मक सफलता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें “ऑपरेशन बिहार चुनाव” अभियान के तहत भागलपुर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु मनोनीत किया है।

इस अवसर पर आशीष वर्मा ने भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानीति श्रीनिवासन, तथा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल मेरा नहीं, पूरे बून्दी जिले का सम्मान है। संगठन की नीतियों, महिला सशक्तिकरण, और सुशासन के संदेश को बिहार की जनता तक पहुँचाना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा। ‘भाजपा की जय, संगठन की विजय’ के मंत्र के साथ मैं पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी।

बून्दी भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद हर्ष का माहौल है और सभी ने श्रीमती वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

– शिव कुमार शर्मा

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत