मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ आगे

राजस्थान विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है. राजधानी जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है. इस बीच, वोटों की गिनती में ग्रामीण सीटों पर बीजेपी और शहरी सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है.

मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ, विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी, सिविल लाइंस से कांग्रेस प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, किशनपोल से कांग्रेस प्रत्याशी अमीन कागजी, आदर्श नगर से कांग्रेस के रफीक खान, बगरू से भाजपा के कैलाश वर्मा, झोटवाड़ा से कांग्रेस के अभिषेक चौधरी, आमेर से कांग्रेस के प्रशांत शर्मा, हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी आर.आर. तिवाड़ी, कोटपूतली से राजेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

Leave a Comment