नई दिल्ली, 21 नवंबर 2024 – भारत के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर अमेरिका में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने अडानी समूह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमेरिकी निवेशकों को धोखा दिया और जांच में बाधा डालने की कोशिश की।
अमेरिकी अभियोजकों ने दावा किया है कि गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और अन्य सात लोगों ने 20 वर्षों में 2 बिलियन डॉलर का लाभ अर्जित करने के लिए अनुबंधों में भ्रष्टाचार किया। आरोप है कि भारत की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना को विकसित करने के लिए 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,000 करोड़ रुपये) की रिश्वत भारतीय सरकारी अधिकारियों को दी गई।
SEC की शिकायत के अनुसार, अडानी और उनके पूर्व सीईओ विनीत जैन ने इस भ्रष्टाचार को छिपाकर 3 बिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज जुटाया। षडयंत्रकारी अडानी को ‘नुमरो ऊनो’ और ‘द बिग मैन’ कोड नामों से बुलाते थे। सागर अडानी पर रिश्वत संबंधित जानकारी के लिए सेलफोन का इस्तेमाल करने का आरोप है। इतना ही नहीं, न्यूयॉर्क के पूर्वी जिला अटॉर्नी ऑफिस ने गौतम अडानी, सागर अडानी और अडानी ग्रीन समेत एज्योर से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी समूह ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिला अटॉर्नी ऑफिस ने गौतम अडानी और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए हैं।
गौरतलब है कि अडानी समूह पहले हिंडेनबर्ग रिपोर्ट के चलते विवादों में रह चुका है, जिससे उनके शेयरों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। SEBI के लिए यह मामला और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171








