राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर उसे आग की भट्टी में डाल कर जलाने का मामला सामने आया है. आशंका जताई जा रही है की उस के साथ दुष्कर्म की बारदात हुई है. यह मामला जिले के कोटड़ी थाने के एक गांव का है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिर पुलिस ने अपराध करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
परिजन और ग्रामीण भट्टी पर पहुंचे तो वहां चांदी का कंगन और नाबालिग के जूते मिले। भट्टी के पास शरीर के कुछ जले हुए हिस्से भी थे. जब ग्रामीणो ने दुष्कर्म और आगजनी की आशंका जताई तो पुलिस को सूचना दी. देर रात चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
कथित तौर पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने पालतू जानवरों की देखभाल के लिए बुधवार सुबह घर से निकली थी। शाम चार बजे जब वह घर नहीं आयी तो परिजन उसे लेने गये. गांव के लोग और उसका परिवार भी उसे ढूंढ़ने निकला. रात करीब दस बजे परिवार ने गांव के पीछे कोयला भट्टी जलती हुई देखी। बारिश के दौरान परिवार ने जब आग जलती देखी तो उन्हें शक हुआ और वह वहां गए। परिजनों का कहना है कि जब वहां मौजूद तीन लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि घास फूस में आग लगाई गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उस रात फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। गुरुवार सुबह सभी अधिकारी और जांच टीम दोबारा वहां पहुंची और इलाके का गहनता से निरीक्षण किया. पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस को मौके से नाबालिग की बॉडी अवशेष उठाने से मना कर दिया है और जिलाधिकारी और एसपी को मौके पर बुलाने को कहा. कोटड़ी पुलिस कमिश्नर खींवराज गुर्जर ने बताया कि नरसिंगपुरा गांव की 14 वर्षीय किशोरी के परिजन शिकायत की है कि उसे जलाया गया है.
पुलिस को नाबालिग के हाथ में पहना चांदी का कंगन और हड्डियाँ मिलीं। नाबालिग के साथ रेप या गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका है। इसका पुलिस अनुसंधान कर रही है। पुलिस जांच कर रही है. इस सवाल का जवाब मिलने पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.







