अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस मिशन (Artemis Mission) को लेकर एक नई खबर सामने आई है। मिशन का उद्देश्य इंसानों को चांद पर वापस भेजना है, लेकिन नासा ने अपने शुरुआती दो मानवयुक्त मून मिशनों की समयसीमा आगे बढ़ा दी है। आर्टेमिस 2 और आर्टेमिस 3 मिशन अब 2026 और 2027 में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
आर्टेमिस 2 मिशन, जो पहले सितंबर 2025 में लॉन्च होने वाला था, अब अप्रैल 2026 के लिए टाल दिया गया है। इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री चांद का चक्कर लगाएंगे लेकिन वहां उतरेंगे नहीं। इसके बाद, आर्टेमिस 3 मिशन चांद पर इंसानों को उतारने का कार्य करेगा, जिसे अब 2026 के अंत या 2027 के मध्य तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मिशन में हो रही इस देरी की वजह ओरियन स्पेसक्राफ्ट (Orion Spacecraft) की हीट शील्ड में आई तकनीकी समस्या है। 2022 में आर्टेमिस 1 मिशन के दौरान यह समस्या सामने आई थी। नासा ने बताया कि जब ओरियन कैप्सूल ने पृथ्वी के वायुमंडल में स्किप एंट्री की प्रक्रिया अपनाई, तो हीट शील्ड की बाहरी परत में दरारें पड़ीं। शील्ड के अंदर गर्म गैसें फंसने से दबाव बढ़ा और यह संरचनात्मक समस्या उत्पन्न हुई।
नासा ने यह स्पष्ट किया है कि वह अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। समस्या का समाधान ढूंढने के लिए ही मिशन में देरी की गई है। हालांकि, ओरियन स्पेसक्राफ्ट का ही उपयोग किया जाएगा, लेकिन इसके रीएंट्री ट्रेजेक्टरी में बदलाव किया जाएगा।
यह देरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका का प्रतिस्पर्धी चीन भी अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने की योजना पर काम कर रहा है। नासा अब इस समस्या को पूरी तरह हल करके अपने मिशन को आगे बढ़ाना चाहता है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on false in /home/u600220589/domains/liveworldnews.in/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171







