भरतपुर, महाराजा बदन सिंह राउमावि विद्यालय में दिनांक 21 से 23 सितंबर तक आयोजित विज्ञान मेले में महात्मा गांधी विद्यालय डीग के छात्रों ने विद्यालय एवम् डीग कस्बे का नाम रोशन कर परचम लहराया है। प्राचार्य नीरज कुमार शर्मा ने बताया की स्थानीय विध्यालय के कुल 7 छात्र उक्त प्रतियोगिता में सफल रहे । जिनमें छात्र धैर्य शर्मा सेमीनार प्रथम स्टेट सिलेक्शन, भूमिका टॉक प्रथम मॉडल जुनियर स्टेट सिलेक्शन, दिया सैनी प्रथम मॉडल स्टेट सिलेक्शन, पारस प्रजापत द्वितीय स्थान जुनियर मॉडल, प्रतिज्ञा सोनी तृतीय सिनियर मॉडल, ओम शर्मा तृतीय सिनियर मॉडल तथा जतिन शर्मा ने quiz प्रतोयोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्थाप्रधान ने बताया की बच्चों की सफलता में उनके विज्ञान के शिक्षक भास्कर व्यास और शिक्षिका संगीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा भास्कर व्यास पूरी प्रतियोगिता में बच्चों का होंसला बढ़ाने हेतू बच्चों के साथ मौजूद रहे।








