निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन

 

विज़न डायग्नॉस्टिक सेंटर एलएलपी एवं दूरसंचार महिला कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संचार विहार कॉलोनी, बीएसएनएल, मालवीय नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में बीपी, शुगर, मसल स्ट्रेंथ, बीएमआई एवं एसिडिटी स्कोर की निःशुल्क जाँच की गई। साथ ही अन्य समस्त जांचों पर 50% की विशेष छूट एवं बीएसएनएल परिवारों के लिए 20% डिस्काउंट फैमिली कार्ड भी प्रदान किया गया।

शिविर में डॉ. यश खटोड, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार गर्ग, डॉ. मीनाक्षी शर्मा एवं डॉ. नवोदिता सैनी ने अपनी सेवाएँ दीं।

शिविर की विशेषता यह रही कि उपस्थित लोगों को दांतों की सफाई पर 50% छूट एवं निःशुल्क डेंटल असेसमेंट भी उपलब्ध कराया गया।

विज़न डायग्नॉस्टिक सेंटर के निदेशक श्री बृजपाल लोधा एवं डॉ. मणिका गुप्ता ने बताया कि ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और समय-समय पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन ही सुखी समाज की नींव है।

शिविर में लगभग 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन की सफलता पर स्थानीय निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इस प्रकार की सेवाभावी गतिविधियों की निरंतरता की सराहना की।

Leave a Comment