ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत राजसमंद पुलिस की महा-कार्रवाई, 2.810 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत राजसमंद पुलिस और डीएसटी (DST) टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। चारभुजा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक संयुक्त नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल से अफीम की तस्करी कर रहे एक शातिर तस्कर को धर दबोचा है।

बाइक के बैग में छिपा रखी थी ‘काली कमाई’

​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान चुन्नीलाल (उम्र 48 वर्ष), निवासी माताजी का खेड़ा, थाना कपासन (जिला चित्तौड़गढ़) के रूप में हुई है। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर एक बैग में 2.810 किलोग्राम अवैध अफीम (वाणिज्यिक मात्रा) छिपाकर ले जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया।

 NDPS एक्ट में मामला दर्ज, रिमांड पर आरोपी

​थाना चारभुजा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा नंबर 100/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की कमान केलवाड़ा थानाधिकारी श्री मनमंथ आधा (पु.नि.) को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि अफीम कहाँ से लाई जा रही थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

 इन जांबाजों की रही मुख्य भूमिका:

​उदयपुर रेंज आईजी और राजसमंद एसपी श्री हेमंत कलाल के निर्देशन में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में मुख्य रूप से शामिल थे:

    • चारभुजा थाना टीम: सुश्री सोनाली (उ.नि. थानाधिकारी), हैड कानि. धर्मेन्द्र, कानि. शंकरलाल, छोटेलाल, नानजीराम और कानि. चालक महिपालदान।
    • DST टीम: श्री विशाल गवारिया (उनि प्रभारी), हैड कानि. अरविन्द जाखड़, करणसिंह, गणपतसिंह और हंसराज।
    • साइबर सेल: कानि. इन्द्र चोयल और ओमप्रकाश।

 पुलिस का संदेश: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह आक्रामक रूप से जारी रहेगा।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment