विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

राजसमन्द । 24 मार्च। नाथद्वारा। सनराइज एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाथद्वारा में सत्र 2025-26 के बोर्ड परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के परिणाम अत्यंत सराहनीय रहे और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उच्च ग्रेड प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कक्षा 10वीं में कुल 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा 10वीं की छात्रा भाविका कुमावत ने 564 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं भाविका बडारिया ने 561 अंक तथा रिद्धिमा मेहता ने 555 अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में भी कुल 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 65 विद्यार्थियों ने A ग्रेड व 13 विद्यार्थियों ने B ग्रेड प्राप्त की, जो विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।

कक्षा 5वीं के परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे, जहां कुल 61 विद्यार्थियों में से 35 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त की, 25 विद्यार्थियों ने B ग्रेड हासिल की तथा एक विद्यार्थी ने C ग्रेड प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया।

विद्यालय के इन परिणामों से स्पष्ट है कि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा भाटिया ने सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के समर्पण का संयुक्त प्रतिफल है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment