[the_ad id="102"]

Rajasthan News: बारां मेडिकल कॉलेज में संकट, 30 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दिया

बारां: राजस्थान के बारां जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यहां मेडिकल कॉलेज से जुड़े 30 सेवारत डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। जिला अस्पताल में राजमेस और सेवारत चिकित्सकों के बीच चल रहा विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार (11 सितंबर) को बारां मेडिकल कॉलेज में पदनामित सभी चिकित्सकों ने प्रिंसिपल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं और केवल खानापूर्ति के लिए पदनामित कर काम कराया जा रहा है।

मान्यता पर संकट

सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए जिला अस्पताल से डॉक्टरों को पदनामित कर यहां कार्यरत किया गया था। लेकिन राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) की गाइडलाइन के बावजूद उन्हें स्थाई पदों पर नियुक्त नहीं किया गया। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर संकट खड़ा हो गया है।

डॉक्टरों के गंभीर आरोप

डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि हाल ही में राजमेस के माध्यम से नियुक्त हुए चिकित्सकों, जिनके पास पर्याप्त क्लिनिकल अनुभव भी नहीं है, को विभागाध्यक्ष (HOD) बना दिया गया है। वहीं, राजमेस के प्रोफेसर और अन्य पदों पर लगे चिकित्सक जिला अस्पताल में ड्यूटी तक नहीं कर रहे। इसका सीधा असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर खतरा

सेवारत डॉक्टरों के इस्तीफे से कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में कॉलेज की मान्यता खतरे में पड़ सकती है। वहीं, जिले के मरीजों को भी अपेक्षित सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। अगर स्थिति समय पर नहीं सुलझाई गई तो यह संकट मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं दोनों पर गहरा असर डालेगा।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत