डीग के प्रभारी सचिव ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
डीग भरतपुर |

भौतिक वेरिफिकेशन कर जल आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी

जिला प्रभारी सचिव डीग वी.सरवन कुमार एवं जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली एवं बिजली व पानी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रभारी सचिव ने जिले में चल रही वन जल अमृत अभियान की तारीफ की और इस कार्य ओर आगे बढ़ाते हुए जिले में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने को कहा।पाईप लीकेज के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें अधिकारी बैठक में गत मीटिंग को लेकर सचिव ने समस्त अधिकारियों से दिए गए निर्देशों के पालना में रिपोर्ट लिया एवं अविलंब कार्यों को त्वरित पूरा करने के निर्देश दिए हैं। श्री सरवन ने जिले में चंबल सप्लाई, बिजली आपूर्ति एवं पेयजल के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली एवं आमजन को गर्मी से राहत देने के लिए वैकल्पिक सहित अन्य जल स्रोतों को उपयोग में लाने में को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पानी के टैंकर को निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचाने, टैंकर में समुचित जीपीएस लगवाने, सप्लाई से आमजन की जल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पाईप लीकेज के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने व सीईओ भरतपुर को अन्य हितधारकों के मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। जल आपूर्ति के संबंध में पूरे किए जा चुके कार्यों व मरम्मत किए गए पाइप रिसाव की तस्वीरें एकत्रित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है । राजकीय कार्यालयों को धूल मिट्टी से मुक्त कर पूर्ण साफ सफाई सुनिश्चित करें सचिव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में मलेरिया, स्वाइन फ्लू, डेंगू, चिकनगुनिया एवं स्क्रब टायफस के मरीज व्यस्क है या बच्चे है इस संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं गत बैठक में दिए गए निर्देशों में जिनमे चिकित्सकों का निवास स्थान के मरम्मत व चिकित्सकों का रात्रि विश्राम सीएचसी में सुनिश्चित करने के लिए कहा है। परिवादियों को ले के प्रभारी सचिव ने उन्हें संतुष्ट करने, समय पर परिवाद का निस्तारण करने एवं उनके आते ही उनसे विनम्रता पूर्वक मिलने के लिए निर्देशित किया। वन जल अमृत अभियान के अंतर्गत उन्होंने समस्त सरकारी अधिकारियों को अपने अपने कार्यालयों को धूल मिट्टी से मुक्त कर पूर्ण साफ सफाई रखने को कहा है साथ ही वन विभाग को अधिकाधिक मात्रा में पौधे मुहैया कराने के दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक के पश्चात उन्होंने बीडीओ के कार्यालय एवं पंचायत समिति डीग के अन्य कक्षों में जाकर इ फाइल के बारे में जानकारी ली एवं प्रतिदिन प्रातः ही इ फाइलिंग करने को कहा।तालाब में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड संतुलित करे इस दौरान सचिव ने अवैध खनन के संबंध में खनिज अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे वन-जल-अमृत अभियान के अंतर्गत एक्शन प्लान बनाकर साइट पर मुख्य सचिव के मंशा अनुरूप ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करवाए, ड्रोन की मदद से साइट की सर्वे करे, रात्रि में जिले में संचालित भारी वाहनों व अंतरराज्यीय सीमा पर आवागमन करने वाले पर वाहनों पर निगरानी रखे और यहां स्थाई चौकी बनाना सुनिश्चित करें। सरवन ने डीग जल महल में मछलियों के संरक्षण के संबंध में एएसआई, नगर परिषद, सिंचाई विभाग एवं मत्स्य विभाग को निर्देशित किया है कि वे महल के दोनों कुंडों को मिशन अमृत सरोवर एवं वन जल अमृत अभियान के तहत साफ सफाई एवं मछलियों का तालाब में संरक्षण के लिए फव्वारे एवं अन्य प्रणालियों द्वारा ऑक्सीजन लेवल बढ़ाए ताकि बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड को संतुलित किया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरतपुर वीरेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी रवि गोयल, एसई पीएचईडी विजय सिंह कुंतल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment