जोधपुर दौरे पर आएंगे अमित शाह, नेत्रहीन महाविद्यालय के नए भवनों का करेंगे शिलान्यास

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे से पहले केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार, 21 सितंबर को जोधपुर पहुंचेंगे। वे यहां श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय, रामराज नगर के नए भवनों के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का शेड्यूल

  • 3:50 बजे: अमित शाह का जोधपुर एयरपोर्ट पर आगमन।

  • 3:55 बजे: एयरपोर्ट से सीधे रामराज नगर स्थित श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के लिए प्रस्थान।

  • 4:10 से 5:30 बजे तक: शिलान्यास समारोह में शिरकत।

  • 5:50 बजे: जोधपुर एयरपोर्ट से वापसी।

  • 5:55 बजे: सूरत, गुजरात के लिए प्रस्थान।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमित शाह के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 400 से अधिक पुलिसकर्मी एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल तक तैनात रहेंगे। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश और डीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने खुद सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीएम भजनलाल भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। प्रशासन ने वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए रूट लाइन और अन्य सुरक्षा उपायों की विस्तृत तैयारियां की हैं।

48 वर्षों से सेवा में संस्थान

पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय संस्थान की स्थापना 15 अगस्त 1977 को सुशीला बोहरा ने महज 2 नेत्रहीन बच्चों के साथ एक पुराने मंदिर भवन में की थी। आज यह संस्थान 1251 छात्र-छात्राओं को शिक्षा दे रहा है। अब तक यह संस्थान 4,626 नेत्रहीन, मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा और प्रशिक्षण देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ चुका है।  अमित शाह का यह दौरा न सिर्फ संस्थान के विकास के लिए अहम माना जा रहा है, बल्कि राजस्थान में आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment