Flipkart Big Festive Dhamaka: Google Pixel 9 पर भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर्स और कीमत

Flipkart Big Festive Dhamaka सेल में इस बार स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 9 आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट ने इस फोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। Google Pixel 9 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल ₹54,999 में उपलब्ध है। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 5% कैशबैक यानी ₹750 तक की अतिरिक्त बचत मिल रही है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत ₹54,249 तक आ जाती है। इतना ही नहीं, कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जिसमें ग्राहक अपने पुराने फोन को बदलकर ₹39,640 तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। हालांकि, यह छूट आपके पुराने डिवाइस की स्थिति पर निर्भर करेगी। गौर करने वाली बात यह है कि यह स्मार्टफोन पिछले साल अगस्त में ₹79,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था, यानी इस समय ग्राहकों को यह लगभग ₹25,750 सस्ता मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Google Pixel 9 में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रेजोल्यूशन 1080×2424 पिक्सल है। यह स्क्रीन 60Hz से 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में गूगल का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है और यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, ड्यूल-बैंड GNSS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्शन दिया गया है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो Pixel 9 के रियर में 50MP का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा और 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के डाइमेंशन्स 152.8 मिमी लंबाई, 72 मिमी चौड़ाई और 8.5 मिमी मोटाई के साथ आते हैं, जबकि इसका वजन 198 ग्राम है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Qi सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment