UIDAI ने आधार धारकों के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है, जो ऑफलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरी तरह बदल देगा। यह नया ऐप दो प्रमुख फीचर—Share ID और Share QR Code—के जरिए आधार जानकारी को सुरक्षित रूप से साझा करने की सुविधा देता है। अब किसी भी वेरिफिकेशन के लिए फिजिकल आधार कार्ड या पुरानी XML फाइल की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Share ID और Share QR: कैसे काम करेंगे नए फीचर
नए Aadhaar ऐप में अब दो तरीके से ऑफलाइन वेरिफिकेशन किया जा सकेगा—Share ID और Share QR Code।
1. Share ID ऑप्शन
-
इसमें यूज़र तय कर सकता है कि वह अपनी कौन-सी आधार जानकारी साझा करना चाहता है—
पूरा आधार डेटा या सिर्फ नाम और उम्र जैसी सीमित जानकारी। -
जानकारी एक पासवर्ड-प्रोटेक्टेड फाइल के रूप में जेनरेट होती है।
-
यूज़र इसे WhatsApp, ईमेल या किसी भी ऐप के माध्यम से भेज सकता है।
-
वेरिफिकेशन करने वाले को फाइल के साथ पासवर्ड भी साझा करना होगा।
2. Share QR Code ऑप्शन
-
यह यूपीआई क्यूआर स्कैनिंग जैसा ही है, लेकिन पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है।
-
वेरिफिकेशन एजेंसी (जैसे होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल) UIDAI-रजिस्टर्ड मशीन का उपयोग करेगी।
-
यूज़र सिर्फ अपना डायनामिक क्यूआर कोड दिखाएगा और मशीन तुरंत जानकारी वेरिफाई कर देगी।
नया Aadhaar ऐप कैसे डाउनलोड करें?
-
गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर खोलें।
-
UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें।
-
ऐप इंस्टॉल करके भाषा चुनें।
-
अपना 12-अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
-
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
-
अब लाइव फेस स्कैन करना होगा, जिससे आपकी पहचान की पुष्टि होती है।
-
इसके बाद 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करें।
-
चाहें तो फोन का बायोमेट्रिक लॉक भी सक्षम कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आप अपने डिजिटल आधार और डायनामिक QR कोड का उपयोग वेरिफिकेशन के लिए कर सकेंगे।
क्यों है नया Aadhaar ऐप ज़रूरी?
-
किसी भी वेरिफिकेशन के लिए कार्ड की कॉपी देने की जरूरत नहीं।
-
यूज़र चुन सकता है कि कौन-सी जानकारी साझा करनी है।
-
पूरी प्रक्रिया सुरक्षित, तेज और ज्यादा प्राइवेसी-फ्रेंडली बन गई है।
-
QR कोड ऑफलाइन काम करता है, इसलिए नेटवर्क न होने पर भी वेरिफिकेशन संभव।
UIDAI का यह नया कदम डिजिटल पहचान को और अधिक सुरक्षित और यूज़र-कंट्रोल्ड बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







