9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन

राजसमंद । 23/12/2025 को बावड़ी वाले बाला जी सरकार की कृपा से 11 बजे से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो द्वारकाधीश सरकार मंदिर के स्थान से राजमंदिर पैलेस तक आएगी एवं कलश यात्रा के बाद पुनः नव दिवसीय श्री राम कथा प्रारंभ होगी अयोध्या जी से आए हुए व्यास श्री वासुदेवाचार्य जी महाराज जी के द्वारा दोपहर 1.30 बजे से शायं 5 बजे तक राम कथा ज्ञान गंगा की धारा प्रवाहित होगी । जिसमें प्रथम दिवस – श्री राम नाम महिमा, द्वितीय दिवस- शिव विवाह, तृतीय दिवस- श्री राम जन्म, चतुर्थ दिवस- भगवान की बाल लीला, पंचम दिवस- अहिल्या उद्धार, षष्ठम दिवस- भगवान का विवाह, सप्तम दिवस- भगवान का वन गमन एवं केवट प्रसंग लीला, अष्टम दिवस – भरत चरित्र एवं भगवान की चरण पादुका लाना, नवम दिवस- कथा सुंदर कांड एवं लंका विजय एवं श्री राम राज्याभिषेक कर कथा का समापन किया जाएगा।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment