Australia vs England 4th Test: मेलबर्न में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत, 15 साल का सूखा खत्म

मेलबर्न। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को चौथे टेस्ट मैच में चार विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। एशेज सीरीज़ के तहत मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पिछले 15 साल में पहली टेस्ट जीत मिली। लगातार 18 टेस्ट मैच हारने के बाद मिली इस जीत ने सीरीज़ को और रोमांचक बना दिया है। यह टेस्ट कम स्कोर वाला रहा और पिच की वजह से विवादों में भी आ गया। मुकाबला सिर्फ दो दिनों में खत्म हो गया, जिससे क्रिकेट जगत में पिच क्यूरेशन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ज्यादा घास वाली पिच बनी विवाद की वजह

मैच की पिच पर सामान्य से लगभग चार मिलीमीटर अधिक घास छोड़ी गई थी। इसका सीधा फायदा तेज गेंदबाजों को मिला, जिन्हें अतिरिक्त उछाल और स्विंग हासिल हुई। नतीजा यह रहा कि बल्लेबाज टिक नहीं पाए और मैच महज दो दिनों में समाप्त हो गया।
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर गेंदों के हिसाब से यह चौथा सबसे छोटा टेस्ट रहा, जबकि एशेज इतिहास में यह सातवां मौका है जब कोई टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हुआ।

सबसे कम गेंदों में पूरे हुए एशेज़ टेस्ट

  • 788 गेंद – ओल्ड ट्रैफर्ड, 1888 (इंग्लैंड विजेता)

  • 792 गेंद – लॉर्ड्स, 1888 (ऑस्ट्रेलिया विजेता)

  • 847 गेंद – पर्थ, 2025 (ऑस्ट्रेलिया विजेता)

  • 852 गेंद – मेलबर्न, 2025 (इंग्लैंड विजेता)

  • 911 गेंद – सिडनी, 1895 (ऑस्ट्रेलिया विजेता)

सिर्फ 847 गेंदों में खत्म हुआ मैच

इस टेस्ट में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 45.2 ओवर और इंग्लैंड ने 29.5 ओवर खेले। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 34.3 ओवर और इंग्लैंड 32.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। कुल मिलाकर मैच में सिर्फ 847 गेंदें फेंकी गईं, जिससे यह ऑस्ट्रेलियाई इतिहास का चौथा सबसे छोटा टेस्ट बन गया।

मैच का पूरा हाल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 45.2 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी और भी निराशाजनक रही और टीम 110 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 42 रन की बढ़त मिली।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 34.3 ओवर में 132 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में यादगार जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न सिर्फ एशेज में जोरदार वापसी की, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय से चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment