चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo अपने X-सीरीज पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X200T कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। यह फोन भारत के Bureau of Indian Standards (BIS) और Bluetooth SIG की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है।
Vivo X200T भारत में एंट्री के लिए तैयार
Bluetooth SIG लिस्टिंग में Vivo X200T का मॉडल नंबर V2561 सामने आया है। वहीं, यही मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, जिससे यह लगभग तय माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X200T को हाल ही में लॉन्च हुए Vivo X200 FE के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है।इसके अलावा BIS वेबसाइट पर एक और मॉडल नंबर V2537 भी नजर आया है, जिसे आने वाले Vivo X300 FE से जोड़ा जा रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि Vivo आने वाले समय में X-सीरीज के एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।
Vivo X200T के संभावित फीचर्स
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Vivo X200T के फीचर्स Vivo X200 FE जैसे ही होंगे। इसमें 6.31 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेक्शन में इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। बैटरी की बात करें तो Vivo X200T में 6,500mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
लॉन्च का इंतजार
BIS सर्टिफिकेशन मिलने के बाद माना जा रहा है कि Vivo X200T का भारत में लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। आने वाले दिनों में Vivo इस स्मार्टफोन से जुड़े और खुलासे कर सकता है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







