नई दिल्ली। अगर आप नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। Apple का पॉपुलर मॉडल iPhone 16 इस समय डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध है। Croma पर चल रही Valentine’s Week Sale के दौरान इस फोन पर सीधा डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर इसे 8,000 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है।
iPhone 16 Discount Price: कितनी हुई कीमत?
iPhone 16 की आधिकारिक MRP 69,900 रुपये है। हालांकि Croma की सेल में इस पर 7.15% का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर 64,900 रुपये रह जाती है। यानी बिना किसी बैंक ऑफर के भी ग्राहक सीधे 5,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
बैंक ऑफर से और सस्ता
कंपनी ने ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अतिरिक्त छूट का भी प्रावधान किया है। अगर ग्राहक नो-कॉस्ट EMI ट्रांजैक्शन के जरिए फोन खरीदते हैं तो 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है। इस तरह iPhone 16 की प्रभावी कीमत घटकर 61,900 रुपये रह जाती है। कुल मिलाकर ग्राहक इस डील में करीब 8,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
iPhone 16 Specifications
iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में लेटेस्ट Apple A18 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह फोन 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक बैटरी बैकअप दे सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का Fusion मेन कैमरा मिलता है। साथ में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। अन्य फीचर्स में IP68 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा), Action Button और प्रीमियम डिजाइन शामिल हैं। अगर आप प्रीमियम iPhone को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए खरीदने से पहले स्टॉक और शर्तें जरूर चेक कर लें।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








