टेक डेस्क: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में अपनी बादशाहत साबित करते हुए नया धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपनी मशहूर नोट सीरीज का विस्तार करते हुए Infinix Note 60 Ultra को वैश्विक स्तर पर पेश किया है। इटली की मशहूर डिजाइन फर्म Pininfarina के सहयोग से बना यह स्मार्टफोन न केवल अपनी परफॉर्मेंस, बल्कि अपने लग्जरी लुक से भी आईफोन और सैमसंग जैसे दिग्गजों को चुनौती दे रहा है।
200 मेगापिक्सल का जलवा
Infinix Note 60 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा: 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो: दूर की फोटो खींचने के लिए शानदार जूम सपोर्ट। अल्ट्रा-वाइड लेंस: 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ ग्रुप फोटोज के लिए बेस्ट।
परफॉर्मेंस में ‘सुपरफास्ट’: Dimensity 8400 Ultimate
मल्टीटास्किंग के शौकीनों के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पुराने मॉडल्स के मुकाबले 25% फास्ट परफॉर्मेंस देता है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है, जो इसे भविष्य के लिए तैयार बनाता है। Infinix ने इस बार बैटरी के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। इसमें 7,000 mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो: 100W वायर्ड चार्जिंग: मात्र 48 मिनट में 0 से 100% चार्ज। 50W वायरलेस चार्जिंग: केबल का झंझट खत्म। इसके अलावा, इसमें सैटेलाइट कॉलिंग और मैसेजिंग का खास फीचर दिया गया है, जो नेटवर्क न होने पर भी आपको अपनों से जोड़े रखेगा।
डिस्प्ले और ऑडियो
फोन में 1.5K Ultra HDR AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। यानी कड़ी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखेगी। ऑडियो के लिए इसमें JBL ट्यून्ड स्पीकर्स दिए गए हैं, जो क्रिस्टल क्लियर साउंड का अनुभव कराते हैं।
कीमत और उपलब्धता
मलेशियाई बाजार में इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 3,000 (लगभग ₹69,600) रखी गई है। यह फोन चार प्रीमियम कलर्स में उपलब्ध होगा:
-
Roma Silver
-
Amalfi Blue
-
Monza Red
-
Torino Black
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








