Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: 7,000mAh बैटरी और 5,200 निट्स ब्राइटनेस वाला ‘पावरहाउस’, जानें कीमत और ऑफर्स

मोटोरोला (Motorola) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना लेटेस्ट हैंडसेट Motorola Edge 70 Fusion आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन न केवल अपनी विशाल बैटरी के लिए जाना जा रहा है, बल्कि इसमें दुनिया की सबसे ब्राइट डिस्प्ले में से एक और दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है।

कीमत और शानदार लॉन्च ऑफर्स

मोटोरोला ने इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है जिसमें पहला 8GB + 128GB स्टोरेज के सा​थ आता है जिसकी कीमत ₹26,999 है। दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ आत है जिसकी कीमत ₹29,999 है। और तीसरा वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ आता है जिसकी कीमत ₹32,999 है।

वेरिएंट आधिकारिक कीमत प्रभावी कीमत (ऑफर्स के साथ)
8GB + 128GB ₹26,999 ₹24,999
8GB + 256GB ₹29,999 ₹27,999
12GB + 256GB ₹32,999 ₹30,999

बैंक ऑफर: HDFC और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट या ₹2,000 का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।

सेल की जानकारी: आज (6 मार्च) दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक फ्लिपकार्ट पर एक अर्ली बर्ड सेल आयोजित की गई है। इसकी ओपन सेल 12 मार्च दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Motorola Edge 70 Fusion के टॉप फीचर्स

बेमिसाल डिस्प्ले (5,200 निट्स ब्राइटनेस)

इस फोन में 6.78-इंच की 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो सीधी धूप में भी स्क्रीन को क्रिस्टल क्लियर बनाती है। साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा मिलती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस है। यह Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने इसके साथ 3 साल के OS अपग्रेड और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।

 कैमरा सेटअप (Sony LYT-710)

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है: मुख्य कैमरा: 50MP Sony LYTIA 710 सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)। अल्ट्रा-वाइड: 13MP लेंस (120-डिग्री व्यू और मैक्रो सपोर्ट)। सेल्फी: 32MP का फ्रंट कैमरा।

भारी-भरकम बैटरी और ड्यूरेबिलिटी

स्लिम डिजाइन (7.99mm) के बावजूद इसमें 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को IP68/IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। साथ ही इसे मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। हमारा नजरिया: ₹25,000 की प्रभावी कीमत पर 7,000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट का ‘किलर’ स्मार्टफोन बनाता है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment