Realme C100 5G लॉन्च: 7,000 mAh की दमदार बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मचाएगा तहलका

चीन की स्मार्ट फोन निर्माता कंपनी Realme ने अपनी लोकप्रिय C-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Realme C100 5G लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे थाईलैंड के बाजार में उतारा गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है, जो बजट सेगमेंट में इसे एक मजबूत दावेदार बनाता है। आइये इस फोन के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इस फोनमें 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। और ब्राइटनेस 900 निट्स को सपोर्ट करती है। और प्रोसेसर की बात करें तो फोन के अंदर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा दिया गया है जो कि ऑटोफोकस के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 5 एमपी का कैमरा दिया गया है। यह फोन 1,080p और 30 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक जैसे विकल्प दिए गए हैं।
वहीं फोन में पावर देने के लिए 7,000 mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिट के​ लिए साइड में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है । और फोन का वजन लगभग 224 ग्राम है।

कीमत और उपलब्धता

थाईलैंड में इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:

  • 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज: THB 6,999 (लगभग ₹20,000)

  • 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज: THB 7,499 (लगभग ₹21,400)

यह फोन पर्पल और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 22 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन C-सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए इसके जल्द आने की उम्मीद है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment