Amazon Great Freedom Sale: ₹2,000 से कम में मिल रहे ये 5 शानदार ईयरबड्स, जानें ऑफर और फीचर्स

Amazon Great Freedom Sale में अगर आप ₹2,000 के बजट में नए TWS ईयरबड्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस समय कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। सेल में OnePlus, Realme, GOBOULT, Skullcandy और boAt जैसे ब्रांड्स के ईयरबड्स पर ऑफर मिल रहे हैं। कुछ मॉडल पर बैंक ऑफर का फायदा उठाकर कीमत को और कम किया जा सकता है। यहां हम आपको ₹2,000 के बजट में उपलब्ध पांच ईयरबड्स की कीमत, बैंक ऑफर और प्रमुख फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus Nord Buds 3R

Amazon Great Freedom Sale में OnePlus Nord Buds 3R को ₹1,799 में लिस्ट किया गया है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक का लाभ मिल सकता है। इन ईयरबड्स में 12.4mm ड्राइवर्स, ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी और 47ms लो-लेटेंसी सपोर्ट मिलता है। बैटरी सिंगल चार्ज में कुल 54 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। इसके अलावा 2-माइक क्लियर कॉल, 3D स्पैटियल ऑडियो और AI ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Realme Buds T310

Realme Buds T310 को Amazon पर ₹1,899 में खरीदा जा सकता है। सभी बैंकों के कार्ड से भुगतान पर ₹200 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत ₹1,699 हो सकती है। Buds T310 की खासियत 46dB हाइब्रिड ANC है। इसमें 360 डिग्री स्पैटियल ऑडियो, 12.4mm डायनेमिक बेस ड्राइवर और 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

GOBOULT Tenet Pro

GOBOULT Tenet Pro की सेल कीमत ₹1,799 बताई गई है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक का लाभ मिल सकता है। ईयरबड्स में 13mm ड्राइवर्स और Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें 32dB ANC, क्वाड-माइक ENC और ड्यूल-डिवाइस पेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कुल बैटरी लाइफ 75 घंटे तक बताई गई है।

Skullcandy Ink’D True Wireless Earbuds

Skullcandy Ink’D True Wireless Earbuds को Amazon पर ₹1,499 में लिस्ट किया गया है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा मिल सकता है। इन ईयरबड्स में 10mm ड्राइवर्स के साथ क्वाड-माइक ENC, मल्टीपॉइंट पेयरिंग और लो-लेटेंसी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इनकी बैटरी सिंगल चार्ज में कुल 48 घंटे तक चल सकती है। इसमें रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

boAt Nirvana X TWS

boAt Nirvana X TWS को Amazon Great Freedom Sale में ₹1,999 में खरीदा जा सकता है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलने का विकल्प है।इन ईयरबड्स में ड्यूल ड्राइवर और हाई-रेज ऑडियो के लिए LDAC सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 4-माइक ENx, ड्यूल पेयरिंग, स्पैटियल ऑडियो और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

₹2,000 के बजट में कई विकल्प

Amazon Great Freedom Sale में ₹2,000 के बजट में अलग-अलग जरूरत के हिसाब से ईयरबड्स के कई विकल्प मिल रहे हैं। अगर आपकी प्राथमिकता ANC है तो Realme Buds T310 आकर्षक विकल्प है, जबकि ज्यादा बैटरी बैकअप के लिए GOBOULT Tenet Pro पर विचार किया जा सकता है। OnePlus Nord Buds 3R में लंबी बैटरी, लो-लेटेंसी और ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।ध्यान दें कि सेल के दौरान कीमतें, बैंक ऑफर और स्टॉक बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले अंतिम कीमत और लागू ऑफर जरूर जांच लें।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment