जयपुर के सांगानेर-बगरू क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा-कंवरपुरा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हुए हमले के बाद मामला पूरी तरह गरमा गया है। इस घटना पर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है और 48 घंटे का कड़ा अल्टीमेटम दिया है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी दी है कि यदि अगले 48 घंटों के भीतर जर्जर स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया और हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे खुद जयपुर पहुंचेंगे।
‘तबेले में पढ़ रहे बच्चे, सच सामने लाने पर की गई गुंडागर्दी
‘ CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि रामपुरा-कंवरपुरा के सरकारी स्कूल की मुख्य इमारत अत्यंत जर्जर हालत में है, जिसके कारण बच्चों को पास ही एक बाड़े में टीनशेड के नीचे मवेशियों के बीच पढ़ाया जा रहा है।कार्यकर्ता घायल, गाड़ियाँ तोड़ीं: दीपके के अनुसार हमले में आशुतोष रांका समेत 5 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 7 अन्य को चोटें आई हैं।
धरने का ऐलान: दीपके ने कहा, “अगर 48 घंटे में काम शुरू नहीं हुआ, तो मैं खुद जयपुर आकर स्कूल के सामने तब तक धरने पर बैठूंगा जब तक बच्चों के लिए व्यवस्था ठीक नहीं की जाती।” ‘जंतर-मंतर की तर्ज पर होगा आंदोलन, मीडिया बैन का सर्कुलर वापस ले सरकार’ अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों और युवाओं से जयपुर पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि मांगें पूरी न होने पर CJP जंतर-मंतर जैसा बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। साथ ही उन्होंने राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश, वीडियोग्राफी और मीडिया कवरेज पर लगाई गई पाबंदियों (सर्कुलर) को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
दीपके ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी दबाव या पुलिस कार्रवाई से पीछे नहीं हटने वाले हैं और स्कूल की हालत सुधरवाकर ही दम लेंगे। घटनाक्रम का पूरा विवरणCJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम अपने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत रामपुरा-कंवरपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल का जायजा लेने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद असामाजिक तत्वों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोका, गाड़ियों में तोड़फोड़ की और टीम के साथ मारपीट की।CJP का कहना है कि स्कूल इमारत की छतें गिर रही हैं और बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं दूसरी ओर, इस घटना के बाद से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल काफी गर्मा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








