Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मचा रहा धूम; जानें कीमत और फीचर्स

Infinix Hot 70 Pro 5G: Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन की सबसे खास खूबियों में इसके रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Cube (AMC) शामिल है, जो अलग-अलग नोटिफिकेशन और अलर्ट के दौरान इंटरैक्टिव विजुअल इफेक्ट दिखाता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Infinix Hot 70 Pro 5G की कीमत

 Infinix Hot 70 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। कंपनी इसे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी पेश करेगी। कंपनी के मुताबिक बताई गई शुरुआती कीमत में बैंक ऑफर शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को फोन खरीदने पर 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जाएगा। फोन को Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।यह स्मार्टफोन Silk Glow Purple, Dive Blue, Thermo Orange और Mirage Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

144Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.86 प्रतिशत और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 910 निट्स तक है। कंपनी ने इसमें Eye-Care फीचर के साथ Motion Sickness Relief फीचर भी दिया है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

Dimensity 7100 5G प्रोसेसर और 90fps गेमिंग

परफॉर्मेंस के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन लोकप्रिय गेम्स में 90fps तक गेमिंग को सपोर्ट कर सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें UFS 2.2 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए 3 बड़े OS अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

50MP कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा सिस्टम में 2X Lossless Zoom, AI Live Photo, AI Eraser, AI Extender और One-Tap Vlog Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन AI फीचर्स की मदद से यूजर्स फोटो एडिटिंग और वीडियो बनाने का काम आसानी से कर सकेंगे।

Active Matrix Cube है फोन की खासियत

Infinix Hot 70 Pro 5G का सबसे अलग फीचर इसके रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Cube (AMC) है। यह एक विजुअल नोटिफिकेशन सिस्टम की तरह काम करता है और फोन पर आने वाले अलग-अलग अलर्ट के दौरान विजुअल इफेक्ट दिखाता है। AMC इनकमिंग कॉल, मैसेज, चार्जिंग, लो बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और मौसम से जुड़े अलर्ट के लिए अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखा सकता है। इसके अलावा स्टार्ट-अप, म्यूजिक प्लेबैक और गेमिंग के दौरान भी यह एम्बिएंट लाइटिंग इफेक्ट प्रदर्शित कर सकता है।

6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक 45W चार्जिंग की मदद से फोन करीब 25 मिनट में 50 फीसदी और लगभग 63 मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के चलते यह फोन उन यूजर्स के लिए खास विकल्प हो सकता है, जो लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और अन्य कामों के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment