उदयपुरवाटी / बाघोली : गांव के वार्ड नंबर 6 में बुधवार को भारत में चंद्रयान 3 की सफल लेडिंग होने पर ग्रामीणों ने समाजसेवी किशन लाल सैनी के नेतृत्व में पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बांटकर कर खुशियां मनाई। इससे पहले तिरंगा फहराकर वंदे मातरम के बाद जयकारों के साथ नारे लगाए। इस दौरान मनीराम बायल, ताराचंद ,सुंडारम, सुमेर, कृष्ण कुमार भजनी, भागाराम सैनी, सुरेंद्र, ख्यालीराम, मनीष सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Author: Abhishek Solanki
Views: 156








