जयपुर। डिजिटल लेनदेन करने के लिए लोकप्रिय कंपनियां, पेटीएम (Paytm) और फोनपे(Phone Pe) अपनी ग्राहकों की सहुलियत के लिए अपनी सवेाओं में एक नई सुविधा जोडने जा रहीं हैं जिसे यूपीआई लाइट सर्विस कहा जाता है। इस सुवधिा के बाद यूजर्स को 200 रूपये तक के पेमेंट में यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही कंपनियां इस नई सुविधा हो लाने के लिए काम कर रही हैं। यानि की यह सुविधा अब डवलपमेंट फेज में है।
सूत्रों के मुताबिक यूपीआई लाइट की सुविधा पेटीएम कंपनी एक महीने के भीतर ही शुरू कर देगी। वहीं Phone Pe इसे शुरू करने में Paytm से अधिक समय लेने वाला है। यानि की पेटीएम यूपीआई लाइट (UPI Lite) सेवाओं की पेशकश करने वाला पहला थर्ड पार्टी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर हो सकता है। जानकारी यह भी है कि स्लाइस, जो कि एक फिनटेक कंपनी है, यूपीआई लाइट सेवा को अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रही है ताकि उसके युवा ग्राहक छोटी राशि का लेनदेन कर सकें।
बता दें कि UPI लाइट को पिछले साल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इंटरनेट की आवश्यकता के बिना कम मूल्य के लेनदेन की अनुमति देने के लिए लॉन्च किया गया था। 200 रुपये तक के भुगतान जोकि वॉलेट से किये जाते हैं। नपीसीआई ने पिछले साल मार्च में कहा था, पिन की आवश्यकता नहीं होने से लेन-देन तेज और अधिक सुविधाजनक हो जाता है – जिसकी ग्राहक लंबे समय से मांग कर रहे थे। कुल यूपीआई लेनदेन का लगभग 50 प्रतिशत 200 रुपये या उससे कम का है।
“यह उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छा उत्पाद होने जा रहा है और एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) इसे शुरू करने के लिए उत्सुक है ताकि यह यूपीआई के लिए विकास के अगले स्तर को अनलॉक कर सके,”
बता दें कि UPI लाइट को पिछले साल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इंटरनेट की आवश्यकता के बिना कम मूल्य के लेनदेन की अनुमति देने के लिए लॉन्च किया गया था। 200 रुपये तक के भुगतान जोकि वॉलेट से किये जाते हैं। नपीसीआई ने पिछले साल मार्च में कहा था, पिन की आवश्यकता नहीं होने से लेन-देन तेज और अधिक सुविधाजनक हो जाता है – जिसकी ग्राहक लंबे समय से मांग कर रहे थे। कुल यूपीआई लेनदेन का लगभग 50 प्रतिशत 200 रुपये या उससे कम का है।
“यह उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छा उत्पाद होने जा रहा है और एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) इसे शुरू करने के लिए उत्सुक है ताकि यह यूपीआई के लिए विकास के अगले स्तर को अनलॉक कर सके,” Author: Abhishek Solanki
Post Views: 246