जयपुर में फुलेरा थाने में रिश्वत का खुलासा: ACB ने थानेदार और दलाल को रंगे हाथों पकड़ा

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को फुलेरा थाने के अधिकारी चंद्र प्रकाश यादव और प्राइवेट व्यक्ति (दलाल) हैप्पी माथुर को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा की गई। गिरफ्तारी के बाद फुलेरा थाने में हड़कंप मच गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जयपुर ग्रामीण को एक शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि चंद्र प्रकाश यादव ने साइबर क्राइम की शिकायत में परिवादी के भाई को गिरफ्तार नहीं करने और मामला रफा-दफा करने के एवज में हैप्पी माथुर के माध्यम से 70 हजार रुपए की मांग की थी।

जांच में सामने आया कि दलाल हैप्पी माथुर ने पहले ही 20 हजार रुपए की राशि वसूल कर ली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिहाग के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई की।

टीम ने कार्रवाई के दौरान थानेदार चंद्र प्रकाश यादव और दलाल हैप्पी माथुर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment