जयपुर l डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, जयपुर के द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर की 132वीं जयंती पर जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरण एवं व्याख्यान माला का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से अम्बेडकर भवन, झालाना डूंगरी जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अशोक गहलोत, माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार व कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए श्री टीकाराम जुली, माननीय मंत्री, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भजन लाल जाटव, माननीय मंत्री, सार्वजानिक निर्माण विभाग को एवं अन्य मंत्रीगण / विधायकों को आमंत्रित किया गया है |
Author: Devi Lal Bairwa
Views: 268








