Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा पार्टी निस्वार्थ भाव से सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी – राव राजेंद्र सिंह

शाहपुरा न्यूज – राजस्थान कांग्रेस सरकार में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटना, बिगड़ती कानून व्यवस्था, लूटपाट की घटना और फैलते जंगलराज, भ्रष्टाचार, बढ़ता नशा का कारोबार, अघोषित विद्युत कटौती, किसानों के पूरे कर्ज माफी के झूठे वादों, जात पात की गंदी राजनीती के खिलाफ पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन के तहत आज शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के धवली, राडावास, बड़ की चौकी (अमरसर), त्रिवेणी धाम, कृषि उपज मंडी तिराहा शाहपुरा में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ो की संख्या में स्वागत गेट लगाकर भाजपा के राष्ट्रीय एवम राज्य के पदाधिकारियों का पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए माला एवम साफा पहनाकर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। भाजपा शाहपुरा विधानसभा मीडिया प्रभारी एवं मीडिया संयोजक मनोज कुमार टांक ने बताया कि इस दौरान भाजपा द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं के लिए त्रिवेणी धाम में विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया। उसके उपरांत सैकड़ो वाहनों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा के रथ के साथ चलते हुए कृषि उपज मंडी तिराहा शाहपुरा के विशाल आम जनसभा में पहुंचे।

सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवम परिवर्तन संकल्प यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी, मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक फूलचंद भिंडा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री एवम परिवर्तन संकल्प यात्रा के सहसंयोजक गुड्डू सैनी, भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा का  शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से शाहपुरा नगर मंडल अध्यक्ष महेश मित्तल, शाहपुरा देहात मंडल अध्यक्ष मोहन लाल गुर्जर, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सैन, खेजरोली मंडल अध्यक्ष अर्जुन लाल यादव, अमरसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत एवम जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान मंजू सैनी, जिला प्रभारी सतवीर यादव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष एवम जिला संयोजक गौरव यादव, जिला मंत्री एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रवीश खटाणा आदि भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा पधारे हुए अतिथियों का इक्यावन किलो की माला पहनाकर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने कहा की भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में प्रधानमंत्री द्वारा देश के प्रत्येक नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जबकि राजस्थान कांग्रेस शासन में राज्य सरकार द्वारा किसी भी तरह का सहयोग प्रदान नहीं किया गया। भाजपा द्वारा नागरिकों का सम्मान वोट के लालच में कभी नहीं किया जबकी आजकल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा जगह जगह वोट के लालच में चुनाव के समय बुजुर्गो का सम्मान याद आया। जबकि विगत लगातार 30 वर्षो से ज्यादा समय से हमारी सामाजिक संस्था द्वारा नेत्र चिकित्सालय शिविर के माध्यम से निस्वार्थ भावना से कार्य करते आ रहे हैं जिसका कभी कोई भी दिखावा नहीं किया। पूर्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवम परिवर्तन संकल्प यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने कहा राजस्थान कांग्रेस सरकार में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटना, किसानों के पूरे कर्ज माफी के झूठे वादों, जात पात की गंदी राजनीती के चलते राजस्थान कांग्रेस सरकार ने जनता को गर्त में डाल दिया। ऐसी भ्रष्ट सरकार को आज बदलने की आवश्यकता है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने कहा की राजस्थान कांग्रेस  महिला की विरोधी, युवाओं की विरोधी है।

राजस्थान में महिला सबसे ज्यादा असुरक्षित है यहां सबसे ज्यादा महिला अपराध हो रहे है जो की बेहद शर्मनाक है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा की राजस्थान कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक के माध्यम से युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया जिसका हिसाब आने वाले समय जनता कांग्रेस सरकार को बदलकर लेना है। कांग्रेस सरकार ने फ्री मोबाइल शिविर व राहत शिविर के माध्यम लोगो को गुमराह कर रही है। कांग्रेस एवं उनकी सहयोगी पार्टी द्वारा खुले में सनातन धर्म को मिटाने की बात करते है जो की उनकी घटिया सोच को दर्शाता है अतः हम सब को राजस्थान में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा ने जनता से भाजपा के पक्ष में समर्थन करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह, शाहपुरा विधानसभा विस्तारक राहुल सैनी, भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक सुभाष जोशी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री ब्रजेश सोनी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुमन रतन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीरज गौरा, जिला प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा ओमप्रकाश भडाना, जिला संयोजक सांस्कृति प्रकोष्ठ एवम शक्ति केंद्र प्रभारी व पूर्व पार्षद किरण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मामराज पुरी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष राजवीर यादव, किसान मोर्चा जयपुर जिला देहात उत्तर महामंत्री जगदीश बल्लीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री निजामुद्दीन काजी, एडवोकेट मालीराम पारीक, महेश ढबास, रामसिंह बोब्यासा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत