Search
Close this search box.

प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे पर राज्यवर्धन राठौड़ ने साधा निशाना, कहा – प्रताड़ित शेरों से तो मिलने जा सकती हैं लेकिन दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने का समय नहीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को दौसा जिले की सिकराय विधानसभा में कांग्रेस द्वारा आयोजित ईआरसीपी जागरूकता अभियान में शामिल हुईं. उनके राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने तीखे हमले किए. प्रियंका गांधी की राजस्थान यात्रा पर विचार करते हुए, जयपुर के स्थानीय सांसद और झोटवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि वह रणथंभौर के प्रताड़ित शेरों से तो मिलने आ सकती हैं, लेकिन राजस्थान की दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने वह पांच साल में एक बार भी नहीं गईं। प्रियंका गांधी के पास दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने का समय नहीं है पर राजनीति करने का समय है। इससे देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रियंका गांधी के बड़े बयान की सच्चाई उजागर होती है।

राज्यवर्धन राठौड़ ने न सिर्फ प्रियंका गांधी के दौरे पर बल्कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में अपनी हार स्वीकार कर ली है. चाहे वो गहलोत साहब हों या उनका कोई सीनियर. राजस्थान में कांग्रेस सरकार बिल्कुल भी काम नहीं कर रही है.

राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं कर रही है लेकिन ये सब खोखले हैं. प्रदेश में कांग्रेस के पांव उखड़ चुके हैं। गहलोत साहब बिल्कुल सही कह रहे हैं कि कुर्सी उन्हें छोड़ नहीं रहीं। अब प्रदेश की जनता ही उनसे कुर्सी छुड़वाने के लिए आ रही है। उनकी यह इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत